मुझे छुआ तो जिंदगी से हाथ धो बैठेगा... मुझे मेरे बॉयफ्रेंड के पास भेज दो- सुहागरात पर दुल्हन की बात सुनकर दूल्हे के उड़े होश

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 03:03 PM (IST)

कानपुर: एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर (विवाहतर संबंध) न केवल भरोसे को तोड़ते हैं, बल्कि हंसते-खेलते परिवारों और शादीशुदा जिंदगी को पूरी तरह बर्बाद कर देते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला कानपुर से सामने आया है। यहां पर शादी के ढाई महीने बाद दूल्हा ने बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

 शारिरीक संबंध बनाने से इनकार
दरअसल, दूल्हे का आरोप है कि सुहागरात पर दुल्हन ने उसके साथ शारिरीक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। दुल्ह यहीं नहीं रूकी उसने दुल्हे को धमकी देते हुए कहा कि मुझसे दूर रहना। मुझे छूना मत। मैं किसी और की हूं। अगर तुमने मुझे छुआ तो तुम अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठोगे। अगर तुम अपनी भलाई चाहते हो तो मुझे मेरे बॉयफ्रेंड के पास भेज दो।

सुहागरात पर पत्नी बोली- मुझे मेरे बॉयफ्रेंड के पास भेज दो
जानकारी के मुताबिक, महाराजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी 23 नवंबर को साढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। युवक का आरोप है कि सुहागरात के दिन ही पत्नी ने उसे अपने पास आने से मना कर दिया और कहा कि वह किसी और से प्रेम करती है। पति के अनुसार, पत्नी ने चेतावनी दी कि उसे छूने की कोशिश न की जाए और उसे उसके प्रेमी के पास भेज दिया जाए।

सुसाइड करने की कोशिश की
युवक का कहना है कि उसने करीब ढाई महीने तक पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नहीं बदली। उसने आरोप लगाया कि पत्नी उसे लगातार धमकी देती रही, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया। युवक का दावा है कि 11 फरवरी को पत्नी ने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन उसने दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई।

पीड़ित पति पुलिस ने लगाई न्याय की गुहार
पीड़ित पति ने बताया कि उसने पत्नी की कथित धमकियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी की है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। 12 फरवरी को वह थाने पहुंचा और अपनी जान को खतरा बताते हुए शिकायत की। इस मामले में साढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई गई है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिवारों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की सलाह दी गई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static