Ballia News: मौसी के घर से लौट रहे दो भाईयों पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, 1 की मौत...एक घायल

punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2023 - 11:01 AM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में बीते रविवार देर शाम अपने रिश्तेदार से मिलकर बिहार लौट रहे दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

PunjabKesari

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रीतम पाठक अपने चचेरे भाई निशु के साथ बलिया में वन बिहार मार्ग पर रहने वाली अपनी मौसी सावित्री चतुर्वेदी से मिलने आया था। दोनों रविवार शाम को बिहार स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में प्रीतम और निशु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रीतम को मृत घोषित कर दिया। सीओ ने बताया कि बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव गांव निवासी दोनों युवकों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि निशु को सिर में चोट आई है।

यह भी पढ़ेंः अयोध्या में रामजन्म भूमि परिसर, हाईकोर्ट और सचिवालय की बढ़ाई सुरक्षा, 7 BDDS और AS चेक टीमें की तैनात

PunjabKesari

युवकों पर 30 से 40 अज्ञात लोगों ने किया हमला
राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि, प्रीतम के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। निशु ने जिला अस्पताल में पत्रकारों को बताया कि अचानक 30 से 40 अज्ञात लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। प्रीतम की मौसी सावित्री ने बताया कि दोनों युवक शाम को उसके घर से निकल कर राजमार्ग पर पहुंचे ही थे कि यह घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static