बस्ती: कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान, बेटी की शादी के लिए कर्ज से था परेशान

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 05:57 PM (IST)

बस्ती: जिले के कलवारी थाना के विशेनपुर गांव में कर्ज में दबे किसान ने आम के पेड़ पर लटक कर जान दे दी। मृतक किसान झिंकान चौधरी ने अपनी बेटी की शादी के लिए 2.75 लाख रुपए प्राइवेट समूह से लिए थे,जिसमें से एक लाख रुपया उन्होंने दे भी दिया था। बाकी पैसा देने का प्रेशर इतना ज्यादा बढ़ा कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला ले लिया। 

PunjabKesari

लड़की की शादी के लिए ब्याज पर लिया था रुपया
मामला कलवारी थानाक्षेत्र के बिशेनपुर गांव का है। कर्ज में डूबे 42 वर्षीय झिनकान चौधरी ने घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पेड़ पर पति को लटकता देख पत्नी ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा लेकिन तब तक झिनकान चौधरी की मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार झिनकान चौधरी लगभग एक साल पहले अंबेडकर नगर जिले के इल्तिफ़ातगंज से किसी प्राइवेट समूह से 2 लाख 75 हजार रुपया लड़की की शादी के लिए ब्याज पर लिया था। जिसमें 1 लाख रुपया समूह को वापस भी कर दिया था। कर्ज जमा नहीं कर पाने से परेशान झिंकान चौधरी ने घर से लगभग 100 मीटर आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर दिया। शव को आम के पेड़ से लटकता देख उनकी पत्नी इन्द्रमती ने शोर मचाया शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और रस्सी काटकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक झिनकान चौधरी अपने पीछे चार लड़की और एक 15 वर्षीय बेटे को छोड़ कर दुनिया को अलविदा कह दिया। झिनकान चौधरी घर पर रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। 

PunjabKesari

जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के वजहों का पता चलेगाः एसओ भानु प्रताप सिंह
वहीं इस पूरे मामले पर कलवारी एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के वजहों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है जिसमें कर्ज की बात सामने आ रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static