बस्ती: जमीन की पैमाइश को लेकर मांगी 10 हजार की रिश्वत, रंगे हाथों पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 08:18 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के हर्रैया तहसील में तैनात एक राजस्व निरीक्षक को घूस लेते हुए रंगे हाथों भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है।       

पुलिस की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया गया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने राजस्व निरीक्षक घनश्याम चौधरी को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। राजस्व निरीक्षक द्वारा जमीन की पैमाइश को लेकर मनोज श्रीवास्तव से 10 हजार रूपये की मांग की गयी थी।  

इसकी शिकायत मनोज श्रीवास्तव द्वारा गोरखपुर स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालय में की गयी थी। गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कप्तानगंज थाने मे मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static