महिला उत्पीड़न मामले में योगी सरकार की सख्त कार्रवाई, BDO को किया सस्पेंड, चौंका देगा अश्लील संदेश का पूरा मामला

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 05:30 PM (IST)

Ballia News : बलिया जिले के पंदह क्षेत्र पंचायत के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक अधीनस्थ महिला कर्मचारी को कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजने और उत्पीड़न करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ओजस्वी राज ने मीडिया को बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता को शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निलम्बित कर दिया गया। 

उन्होंने बताया कि महिला कर्मचारी ने आठ मई को शिकायती पत्र देकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पर व्हाट्सऐप पर अश्लील संदेश भेजने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपों की जांच के लिए किशोर न्याय बोर्ड अध्यक्ष नंदिता के नेतृत्व में आठ सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। 

सीडीओ ने बताया कि समिति ने महिला कर्मचारी के बयान लेकर जांच के बाद मंगलवार को कार्रवाई की संस्तुति सहित रिपोर्ट सौंप दी थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रकरण ग्राम्य विकास विभाग को भेजा गया, जहां से निलंबन की कार्रवाई की गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static