भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पहुंचे मेदांता, अखिलेश यादव से मिलकर नेताजी का जाना हालचाल

punjabkesari.in Saturday, Oct 08, 2022 - 12:39 PM (IST)

लखनऊ: सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को जानने के लिए उसके ने समर्थक और राजनीतिक हस्तियां गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंच रही है। इसी क्रम में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी गुरुग्राम के अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव से मिलकर नेताजी का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहीं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे कर उकना हाल चाल जाना। कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रमोद कृष्णम भी अस्पताल में गए थे उन्होंने मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि मुलायम सिंह यादव दो अक्टूबर से मेदांता अस्पताल भर्ती हैं। अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यादव को डॉक्टरों की विशेष टीम आईसीयू में इलाज कर रही है। हालांकि अभी तक उनके सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है। मेदांता अस्पताल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव समेत उनके परिजन अस्पताल में मौजूद हैं।

पिछले 7 दिनों से मुलायम सिंह यादव मेदांता में भर्ती
बता दें कि 2 अक्टूबर से मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम नेता जी के इलाज में जुटी हुई है। आज दोपहर 12 बजे के बाद मेदांता अस्पताल नेता जी की हेल्थ बुलेटिन जारी करेगा। पिछले 5 दिनों से मुलायम सिंह यादव मेदांता में भर्ती हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली में मौजूद हैं।

विशेषज्ञों की एक टीम मुलायम सिंह यादव का कर रही इलाज
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव किडनी में इंफेक्शन है जिसकी वजह से यूरिन इंफेक्शन ने भी उन्हे अपनी चपेट मे ले लिया है। तबीयत बिगड़ने के साथ ही उनका आक्सीजन लेवल घटने लगा जिसके बाद उनका ब्लड प्रेशर भी लो हो गया है। सांस लेने मे भी तकलीफ बनी हुई है। यानि एक साथ पांच बीमारियों से नेता जी जूझ रहे है। मेदांता अस्पताल में विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा उनका इलाज आईसीयू में किया जा रहा है। नेता जी 22 अगस्त से नियमित चिकित्सा जांच और जांच के लिए इलाज करा रहे हैं। फिर रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static