ज्योति मौर्या केस में बड़ा एक्शन; होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे निलंबित, आलोक मौर्य ने लगाए थे गंभीर आरोप

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2023 - 10:10 AM (IST)

Jyoti Maurya Case: एसडीएस ज्योति मौर्या के केस में फंसे होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर एक बड़ा एक्शन लिया गया है। उस पर लगे आरोपों की जांच के बाद शासन ने उसे निलंबित कर दिया है। मनीष दुबे पर ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने तमाम गंभीर आरोप लगाए थे। जिसकी जांच होमगार्ड मुख्यालय के आदेश पर डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज रेंज कर रही थी। अब इस जांच में शासन को रिपोर्ट सौंप दी गई है। जिसके बाद अब मनीष दुबे को निलंबित कर दिया गया है।

PunjabKesari
बता दें कि ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने यूपी के महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर अपनी पत्नी के साथ संबंधों पर सवाल खड़े किए गए थे। आलोक मौर्य ने आरोप लगाया था कि मनीष दुबे ने ज्योति साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया। आलोक ने यह भी आरोप लगाया था कि दोनों उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। उसने अपनी शिकायत के साथ कई कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट भी मुहैया करायी थी। साथ ही, मनीष दुबे के पूर्व में कई महिलाओं के साथ संबंध होने के प्रमाण भी दिए थे। आलोक के इन आरोपों के बाद शासन ने इस मामले में जांच कराई। जांच के बाद अब मनीष को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित होने के बाद जल्द उनको आरोप पत्र सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः यूपी में बारिश से कम हुआ प्रदूषण का स्तर; नोएडा-गाजियाबाद का AQI आया 150 से नीचे, लोगों ने ली राहत की सांस

PunjabKesari
इस मामले में डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने बताया कि मनीष दुबे को विभाग की छवि धूमिल करने, मनमानी करने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। शासन में बीते चार महीने से विभागीय जांच जारी रहने और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में देरी पर होमगार्ड मंत्री ने मनीष दुबे को निलंबित करने का आदेश दिया। जिसके बाद आनन-फानन में निलंबन आदेश जारी कर दिया गया। अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static