उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का बड़ा दावा, कहा- यूपी उपचुनाव में तीनों सीट जीत रही BJP

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 06:12 PM (IST)

लखनऊ: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपचुनाव में जीत का बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिल रही है और सपा को जनता नकार रही है। मौर्य ने कहा कि उपचुनाव की दृष्टि से मैं यही कहना चाहता हूं कि मैनपुरी लोकसभा और रामपुर एवं खतौली विधानसभा, तीनों सीटों पर कमल खिल रहा है। जनता समाजवादी पार्टी को नकार रही है और भाजपा को आशीर्वाद मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर व खतौली व‍िधानसभा सीट 5 दिसंबर को यानी कि कल सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। 8 द‍िसंबर को चुनाव पर‍िणाम आएंगे। तीनों सीटों पर पोल‍िंग पार्ट‍ियां मतदान केन्‍द्रों के ल‍िए रवाना कर दी गई हैं। मैनपुरी और रामपुर में भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर है। खतौली में भाजपा की लड़ाई सपा की सहयोगी पार्टी रलोद से है।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहा है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा और भाजपा की टक्‍कर है। इस सीट पर मुलायम सिंह यादव की बहू ड‍िंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य के बीच मुकाबला होगा। वहीं रामपुर में विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है। यह सीट आजम खान को भड़काऊ भाषण मामले में सजा के बाद खाली हुई है। वहीं मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक मामले में सजा मिलने से खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह की सदस्यता खत्म हुई है। तीनों ही सीटों पर वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static