Gorakhpur में BJP नेता की हत्या करने वाले 16 घंटे में गिरफ्तार, UP में अगले 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि का तांडव, पढ़ें यूपी की 5 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 08:09 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। चौहान मंगलवार सुबह चिलुआताल पुलिस थाना क्षेत्र में अपने घर के पास टहलने निकले थे, तभी उन पर चाकू से कई बार वार किए गए।
समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक विजय सिंह के फर्रुखाबाद स्थित घर पर हुए विस्फोट के मामले में उनके दोनों बेटों सहित छह लोगों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
3- UP Weather: मार्च में मई जैसी गर्मी पर लगेगा ब्रेक! अगले 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि का तांडव, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात (बिजली गिरना) की संभावना है।
खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पास आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। सड़क निर्माण कार्य में लगे 4 मजदूर जब सुबह की गहरी नींद में थे, तभी रोड़ी (गिट्टी) से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर उन पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
5- हैवान बना सौतेला पिता, 6 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद ली जान, फिर चुपचाप करने जा रहा था ये काम
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जहां एक सौतेले पिता ने अपनी ही 6 साल की मासूम बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

