2024 के चुनाव को लेकर UP BJP की बड़ी बैठक... जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह व अमित शाह हो सकते है शामिल

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2023 - 04:05 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : UP BJP 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की जीत के लिए रोडमैप तैयार करने में जुट गई है। जीत की कार्ययोजना तैयार करने के लिए पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 जनवरी को लखनऊ में बुलाई गई है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुए मंथन के बाद निकले सुझावों को लागू करने के साथ ही बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जुटाने का प्लान तैयार किया जाएगा।

PunjabKesari

कमजोर बूथों को जीतने का बनेगा रोडमैप
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सबसे पहले कमजोर बूथों को मजबूत करने की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। इसके पहले चरण में सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को लगाया गया था। इस बार इसकी निगरानी मंत्रियों को देने की तैयारी है। दरअसल पिछले लोकसभा चुनाव में से पार्टी ने 1.63 लाख बूथों में से करीब 1.24 लाख बूथों पर जीत हासिल की थी। पार्टी का मानना है बाकी 39 हजार में 24 हजार बूथ ऐसे हैं। जहां पर मेहनत की जाए तो परिणाम बदल सकता है। इनके अलावा मुस्लिम बहुल बूथों पर काम करने पर चर्चा होगी।
PunjabKesari

2019 में हारी सीटों को जीतने के लिए बनेगा रोडमैप
BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 2019 में हारी 14 लोकसभा सीटों के साथ रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा में फिर जीत दर्ज करने के लिए नई रणनीति पर मंथन होगा। इन सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ संगठन के पदाधिकारियों के प्रवास तय किए जाएंगे। इसके साथ ही लोकसभा चुनावों में जीत के लिए BJP अपने हर जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों को लाभार्थियों, व्यापारियों, प्रबुद्ध वर्ग का अलग-अलग डेटा संकलन करना भी सिखाएगी। जिसका इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में किया जाएगा।

PunjabKesari

प्रदेश कार्यसमिती की बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व को न्यौता
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के अध्यक्षता में 22 जनवरी को होने वाली इस प्रदेश कार्यसमिती की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को न्योता भेजा गया है। हालांकि अभी तक उन लोगों के तरफ से समय नहीं दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static