उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने पार्टी से दिया त्यागपत्र

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2020 - 12:56 PM (IST)

लखनऊ:कांग्रेस पार्टी से पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने पार्टी महाचिव पर गंभीर आरोप लगाया है। वहीं हाल ही में अंकित परिहार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महासचिव भी बनया था। उन्होंने भी पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है। साथ ही लगभग 50 पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नेताओं के पार्टी छोडऩे से कांग्रेस पार्टी को उन्वाव में काफी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।  बताया जा रहा है कि पार्टी महासचि की नीतियों से कार्यकताओं में नाराजगी थी।
PunjabKesari
बता दें कि 2014 के चुनाव में अन्नू टंडन चौथे और 2019 के चुनाव में तीसरे नम्बर पर रहीं थीं। उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। ऐसे में उपचुनाव से ठीक पहले अन्नू टंडन के कांग्रेस छोडऩे पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐ नेता सपा की सदस्यता ले सकते है। फिलहाल अभी तक किसी ने कोई पार्टी की सदस्यता नहीं ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Related News

static