भाई को डूबता देख बचाने के लिए नदी में कूदी 5 साल की मासूम बहन... एक झटके में बुझ गए घर के 2 चिराग, झकझोर देगी हादसे की कहानी
punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 05:22 PM (IST)
गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गांगी नदी में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची और उसके तीन वर्षीय भाई की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, करंडा थाना क्षेत्र के माहेपुर गांव निवासी संतोष बिंद की पुत्री प्रिया (5) और पुत्र कृष्ण (3) की गांगी नदी में डूबने से मौत हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह प्रिया और कृष्ण दोनों नदी के किनारे पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेलते समय कृष्ण किसी तरह नदी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में उसकी बहन प्रिया भी नदी में उतर गई और दोनों डूब गए। नदी के दूसरे किनारे मौजूद लोगों ने घटना देखकर शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला। परिजन और ग्रामीण दोनों बच्चों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : लखनऊ में धर्मांतरण सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार; संतान... इलाज और आर्थिक मदद का देते थे लालच
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार लोगों को बीमारी ठीक करने, आर्थिक मदद और लालच या दबाव देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए आरोपी मजबूर कर रहे थे। गिरफ्तार लोगों में इस गिरोह का कथित मुख्य आरोपी डेनियल (58) भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान सुबाला (51), चंद्रभान (50), आरती (40), सीमा (35), शीला (39) और अजय रावत (46) के तौर पर हुई है। ये सभी लखनऊ जिले के रहने वाले हैं।... पढ़ें पूरी खबर ...

