BJP विधायक का बड़ा बयान, कहा- सदन की शोभा नहीं हो सकते क्रिकेटर या फिल्मी सितारे

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 12:49 PM (IST)

बलिया: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। इस बार उन्होंने फिल्मी कलाकारों और क्रिकेटरों के राजनैतिक दलों में शामिल होने पर कहा कि उनके पास संस्कार नहीं है। फिल्मी हस्तियां मंच की और क्रिकेटर खेल के मैदान की सोभा हो सकते हैं मगर ये समाज और सदन की सोभा नहीं हो सकते। बहुत अच्छे एक्टर बहुत अच्छे सोशल वर्कर हो जाएं, ये संभव नहीं है।

यही नहीं विधायक ने राजनैतिक दलों को भी नसीहत देते हुए कहा कि राजनैतिक दलों का पहला उदेश्य जीत होता है और दूसरा उदेश्य नेता, संस्कार और साधना। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों का यह भाव अगर कमजोर होता तो देश के लिए अच्छा होता। इस दौरान प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए विधायक ने कहा कि आज मोदी जी साधक हैं जिनके जीवन में केवल देश और समाज है।     

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static