बिहार की दुल्हन ने शादी के कुछ महीने बाद दिखाया असली रंग, ससुराल में किया ये कांड

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 01:37 PM (IST)

बरेलीः बिहार की दुल्हन शादी के कुछ महीने बाद ही जेवरात व नकदी समेत कई लाख का माल समेट कर भाग गई। कैंट पुलिस ने महिला, उसकी बहन समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


क्या है मामला ?

थाना क्षेत्र के नकटिया स्थित ग्रास मंडी सैनिक कालोनी निवासी मुखलेश ने बताया कि उसकी शादी दिसम्बर 2020 में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार बिहार के भोजपुर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के राजापुर गांव / निवासी आरती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद आरती ने कहा कि उसके मायके वालों पर सात लाख रूपये का कर्जा हो गया है। जेवर उन्हें दे दें तो वे उक्त जेवर को सुनार के यहांगिरवी डाल कर कर्जा चुका देंगे। एक साल में उक्त जेवर छुड़ा कर वापस कर देंगे। पति ने इस बात से इंकार किया और वह अपना इलाज कराने दिल्ली चला गया।


पति ने चार लोगों पर लिखाई रिपोर्ट

आरोप है कि इसी बीच अगस्त 2021 को पत्नी आरती ने पड़यंत्र के तहत बिहार से अपने माता पिता को बुला लिया और अलमारी में रखा जेवर व 2 लाख रूपये नकद लेकर अपने मायके चली गई। जबवह दिल्ली से घर लौटा तो देखा कि अलमारी के लॉक खुले थे और सारा जेवर व नकदी गायब था। आरोप है जानकारी लगने पर वह ससुराल पहुंच तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं आरती की शादी दूसरी जगह करने की बात ही। उक्त मामले दे के सदमें में मुखलेश के पिता की मृत्यु हो गई। मुखलेश के पिता की मौत की खबर सुनकर आरती बरेली आकर साथ रहने लगी।

इस बीच वह सास का सारा जेवर लेकर अपनी सगी बहन अमरीता देवी पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ दोबारा बिहार चली गई। मुखलेश ने थाने में उ तहरीर दी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पत्नी आरती देवी, उसकी मां विदाउती देवी, पिता जय प्रकाश राय व उसकी बहन अमरीता देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static