BJP प्रत्याशी को मिली Y+ सुरक्षा, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले केंद्र का बड़ा फैसला

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 08:12 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को तीसरे चरण के चुनाव से पहले केन्द्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, केन्द्र सरकार ने उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। अब कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह की सुरक्षा में पैरामिलिट्री के जवान मौजूद रहेंगे। आप को बता दें कि भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह हाई प्रोफाइल  मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं इस सीट पर समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं।

आप को बता दें कि जयवीर सिंह ने  2022 के विधानसभा चुनावों में मैनपुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बनाए गए थे. 66 साल के जयवीर सिंह को लम्बा राजनीतिक अनुभव रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक ग्राम प्रधान के रूप में शुरू की थी। 2002 में वह पहली बार मैनपुरी जिले की घिघोर सीट से चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। 2003 में उन्होंने प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2007 में बनी बसपा सरकार में भी वह स्वतंत्र प्रभार के मंत्री रहे। उन्हें 2012 और 2018 में विधान परिषद का सदस्य भी बनाया गया। उनकी पत्नी लोकसभा की सदस्य रही हैं।

ये भी पढ़ें:- देश के लोगों को कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरतः भूपेंद्र चौधरी

बरेली: शनिवार को बरेली में भाजपा ने अपने  मीडिया सेंटर का उदघाटन किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा है कि गरीब को गरीब बना रहने दो। वह एसटी,एससी को आरक्षण न देकर एक  विशेष  वर्ग को देने  की बात कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static