UP Politics: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के रोड शो के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर हुई नारेबाजी; पुलिस ने स्थिति संभाली

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2024 - 04:40 PM (IST)

Amethi News: केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने सोमवार को अमेठी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया।  नामांकन के लिए आयोजित किए गए रोड शो के दौरान भाजपा व कांग्रेस समर्थक आमने -सामने आ गए। दोनों पक्षों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
PunjabKesari
भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने
बता दें कि गौरीगंज में ईरानी के नामांकन के लिए भाजपा कार्यालय से रोड शो निकला। रोड शो गौरीगंज शहर से होते हुए जैसे ही बस स्टेशन तिराहे से आगे बढ़कर मुख्यमार्ग से होते हुए जा रहा था तभी भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। यह देख पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए लोगों को अलग किया। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि दोनों पार्टियों के समर्थकों में नारेबाजी की जानकारी हुई है।
PunjabKesari
तीसरी बार इस सीट पर प्रत्याशी बनाई गई स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री व भाजपा उम्मीदवार स्मृति जूबिन ईरानी का काफिला रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके पति जूबिन ईरानी समेत कई अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। वह तीसरी बार इस सीट पर प्रत्याशी बनाई गई हैं। 2019 में गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मात दी थी। इस बार भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेठी सीट पर गांधी परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static