UP Politics: प्रियंका गांधी वाड्रा कल सहारनपुर में करेंगी रोड शो, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इमरान मसूद के पक्ष में बनाएंगी माहौल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2024 - 08:20 PM (IST)

Lucknow News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगी।
PunjabKesari
पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा विशेष विमान से सुबह साढे नौ बजे सरसांवा हवाई अड्डा पहुंचेंगी और सुबह साढे दस बजे से उनका रोड शो सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में अमन पैलेस, गोल कोठी से रायवाला मार्केट होते हुए गुरुद्वारा रोड तक जाएगा।

इससे पहले वह हेलिकॉप्टर से सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी पहुंचकर दर्शन करेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से सहारनपुर स्थित गोल कोठी पहुंचकर जैन मंदिर में दर्शन करेंगी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेककर अरदास करेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static