डिप्टी CM ब्रिजेश पाठक बोले- भाजपा ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दिया, सपा ने एक जिला एक माफिया

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2024 - 06:39 PM (IST)

बलिया: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दिया है तो वहीं सपा ने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया पैदा करके माफियाओं के हाथों उत्तर प्रदेश के अमन चैन को बेचने का काम किया है। सुखपुरा स्थित सुखपुरा इण्टर कालेज के मैदान में सलेमपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा योगी सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद दिया है। जैसे अलीगढ़ के ताले, मुरादाबाद का पीतल उद्योग, गोरखपुर का टेलकेटा, सिद्धार्थ नगर का काला नमक चावल इत्यादि, हर जिले में कुछ न कुछ अच्छा है। जिसको सरकार ने वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट नाम दिया है।

वहीं 2017 के पहले समाजवादी पार्टी की सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया पैदा करके माफियाओं के हाथों उत्तर प्रदेश के अमन चैन को बेचने का काम किया ।'' संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी डिरेल्ड और कन्फ्यूज है। सपा के लोगों ने भगवान राम के अस्तित्व को मानने से इनकार कर दिया, वे अयोध्या में भगवान राम के मंदिर को पाखंडियों की जगह कहते है। मैं इस बयान की बहुत भर्त्सना करता हूं और आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी को इसकी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि हम संपत्ति की स्क्रीनिंग करेंगे तथा उसके तत्काल बाद दूसरे दिन बयान जारी करके कहा कि अमरीका के तर्ज पर भारत में भी विरासत टैक्स लगाना चाहिए। इसमें कांग्रेस की मानसिकता झलकती है। कांग्रेस हमारे पैतृक बाप-दादा की 50 प्रतिशत संपत्ति पर नजर गड़ाए हुए है। कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा, उसके और भी दुर्दिन आने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा।

रायबरेली, अमेठी संहित सभी सीटों पर भारतीय जनता पाटर्ी का कब्जा होगा।  उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी हो प्रियंका हो या कांग्रेस का कोई नेता हो वो फ्रस्ट्रेशन में हैं उनके पास कोई नीति या एजेंडा नहीं है। पिछले साठ/सत्तर साल जिन्होंने देश पर शासन किया है। ये केवल भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुवे लोगों का समूह है। ये लोग केवल अपने बेटा-बेटियों को सैट करने में लगे हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static