साध्वी प्रज्ञा के बयान पर बोले हरीश रावत-गांधी के हत्यारे को ताकत दे रही भाजपा

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 04:30 PM (IST)

सहारनपुर:जमीयत उलेमा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी व उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की बीती रात बन्द कमरे में बात-चीत  हुयी। साध्वी प्रज्ञा पर हरीश रावत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा महात्मा गांधी के हत्यारे को ताकत दे रही है। बातचीत के बाद हरीश रावत ने मीडिया को बताया कि मौलाना मदनी के साथ उनकी मुलाकात अच्छी रही। उन्होंने कहा कि मदनी से मौजूदा हालात पर भी चर्चा की गई।

बैठकें धर्म के नाम पर नफरत की दीवार को खत्म करती हैं
हरीश रावत ने कहा कि मौलाना मदनी से बात करते हुए करंट अफेयर्स के इतने बड़े फैसले के मौके पर देश के सभी वर्गों ने भाईचारे और प्यार का सबूत दिया। यह हमारे वास्तविक भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि मौलाना अरशद मदनी की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करने का विचार था। इस तरह की बैठकें धर्म के नाम पर नफरत की दीवार को खत्म करती हैं और देश में आपके भाईचारे और शांति को मजबूत करती हैं।

मदनी समीक्षा याचिका के लिए जा रहे हैं तो ये उनका अधिकार
हरीश रावत ने कहा कि अगर मौलाना मदनी समीक्षा याचिका के लिए जा रहे हैं।  यह उनका कानूनी अधिकार है जो संविधान ने उन्हें दिया है। यदि समीक्षा के लिए अनुरोध किया जा रहा है तो यह ध्यान देने योग्य है।  देश को न्यायपालिका में मजबूत विश्वास है।  गांधी परिवार के एसपी जी को खत्म करने की भाजपा की चाल बहुत गलत है। क्योंकि हमने नरसिम्हा राव के समय में ऐसी गलती की है। हमने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को खो दिया है। अगर ऐसा नहीं किया गया होता तो आज राजीव गांधी देश का नेतृत्व कर रहे होते।

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर जताई नाराजगी
 हरीश रावत ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा महात्मा गांधी के हत्यारों को देशभक्त बता रही है। यह कहते हुए उसे शर्म आनी चाहिए। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर  कहा कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र की जीत हुई है। जिसके लिए सोनिया गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे को बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने रातों रात महाराष्ट्र में लोकतंत्र को उखाड़ फेंकने की साजिश रची थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static