UP Elections 2022: BJP ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, क्षेत्रवार प्रभारी किए नियुक्त

punjabkesari.in Thursday, Nov 18, 2021 - 06:26 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में पार्टी के नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अमित शाह,  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह,धर्मेंद्र प्रधान, सुनील बंसल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक के दौरान बीजेपी ने क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त किए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अमित शाह को प्रचार के लिए बृज और उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई।  वहीं राजनाथ सिंह को काशी का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो बनाए गए प्रभारी बूथ अध्यक्षों की निगरानी करेंगे।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर 2017 के नतीजे को दोहराने का प्लान बना रही है। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय जनता इतिहास को दोहराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसे लेकर पार्टी ने एक बड़ी बैठक की है। वहीं उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर जेपी नड्डा लगातार कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रहे है। वहीं पार्टी ने दिल्ली में बैठक पार्टी के वरिष्ट नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static