मिशन 2027 की तैयारी में जुटी बीजेपी, संगठन में जातीय समीकरण को साधने पर करेगी फोकस

punjabkesari.in Sunday, May 11, 2025 - 01:25 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी संगठन को मजबूत करने में जुटी है। जिससे 2027 में तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बन सके। इसे लेकर संगठन में जातीय समीकरण को साधने पर फोकस कर रही है। जिससे लोकसभा चुनाव की तरह उसे नुकसान न उठाना पड़े।

 संगठन में सभी वर्गो को मिलेगी जगह 
2027 चुनाव को लेकर संगठन को दुरुस्त करने पर जोर दे रही है। पार्टी ने साथ ही राज्य के सभी 1918 मंडलों में मंडल कार्यसमिति के गठन में सामाजिक समीकरणों को साधने का लक्ष्य रखा है। विपक्ष के PDA के जवाब में सभी वर्गों को भारतीय जनता संगठन में जगह देगी।

1.7 लाख कार्यकर्ताओं को समायोजित करेगी बीजेपी 
पार्टी सूत्रों ने बताया यूपी के बचे 28 जिलों के जिला अध्यक्ष भी जल्द होंगे घोषित किए जांएगे। इसे लेकर यूपी बीजेपी ने जिला अध्यक्षों का पैनल केंद्रीय बीजेपी को भेज दिया है।  इस बार करीब 1.7 लाख कार्यकर्ताओं को बीजेपी समायोजित करेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static