मायावती को इस पार्टी ने दिया सीक्रेट ऑफर! अगर गठबंधन किया तो बदल जाएगा यूपी का सियासी समीकरण

punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2026 - 11:40 AM (IST)

UP Politics: नए साल 2026 में उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ बड़े बदलाव होने की चर्चा है। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है और कुछ नए मंत्रियों को इसमें जगह मिलेगी। वहीं, कुछ मंत्रियों का पत्ता कट जाने की भी चर्चा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 2026 में अपने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को नया विस्तार देने जा रहे हैं। लेकिन, बहुजन समाज पार्टी को मिला एक सीक्रेट ऑफर यूपी के सियासी समीकरणों को पूरी तरह बदल सकता है। 

मायावती को मिला ऑफर
जानकारी के मुताबिक, बसपा सुप्रीमो मायावती इस साल कुछ बड़े और कड़े फैसले ले सकती है। सूत्रों के अनुसार, बसपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अंदरूनी खिचड़ी पक रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने मायावती को गठबंधन का ऑफर भेजा है। क्योंकि कांग्रेस के भीतर एक खेमा ये मानता है कि अगर बसपा के साथ जाए तो दलित-मुस्लिम समीकरण ज्यादा मजबूत होगा। सूत्रों का ये भी कहना है कि अगर मायावती इस ऑफर को स्वीकार कर ले तो समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को एक बड़ा झटका लग सकता है। 

2027 में होंगे विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 विधानसभा चुनाव होंगे। अभी चुनाव में काफी समय बाकी है। सभी राजनीतिक दल इस चुनाव में जीत हासिल कर सत्ता में आना चाहते है। समाजवादी पार्टी ने तो अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए हैं। अखिलेश यादव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने में जुट जाएं। सपा भाजपा को सत्ता से हटाकर अपनी सरकार बनाना चाहती है। वहीं, बीजेपी भी सत्ता में रहने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। जल्द ही योगी मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो जाएगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static