सपा के पूर्व प्रवक्ता ने की अमित जानी को पाकिस्तान भेजने की तैयारी, मुंबई टू कराची के लिए टिकट किया बुक
punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2023 - 12:25 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता ठाकुर अभिषेक सोम ने सीमा हैदर और अमित जानी की पाकिस्तान की फ्लाइट बुक की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अमित जानी पाकिस्तान चले जाए और अपनी हीरोइन को भी साथ ले जाए, अंजू पहले से वहाँ है, उधर ही रहे और वहीं पे फिल्में बनाए।
अमित जानी को बताया BJP/ RSS का एजेंट
ठाकुर अभिषेक ने सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर फिल्म बना रहे अमित जानी को भाजपा और आरएसएस का एजेंट बताया है। इसके साथ ही BJP पर आरोप लगाया है कि इस तरह की फिल्मों को राजस्थान और देश के आम चुनावों से पहले बनवाकर देश मे हिन्दू मुस्लिम भावना भड़काकर सत्ता पाना चाहती है बीजेपी।
सपा का पूर्व प्रवक्ता ठाकुर अभिषेक सोम
फिल्म बनाने के लिए भाजपा कर रही है फंडिंग
बीते दिनों की सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर फिल्म "कराची टू नोएडा" का ऑडिशन लिया गया। जिसका कुछ डायलॉग समेत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इसको लेकर ठाकुर अभिषेक का आरोप है कि इस फिल्म को बनाने के लिए भाजपा दफ्तर से पैसा दिया जा रहा है।
अमित जानी ने सपा कर्यकर्ता को दिया जवाब
मुंबई से करांची की टिकट बुक करने को लेकर अमित जानी ने ठाकुर अभिषेक सोम को जवाब देते हुए कहा है कि ऐसी हरकत हो हम हास्यपद मानते हैं। इसके साथ ही कहा कि हम 12 साल सपा में रहे हैं, सपा का हर कार्यक्रम पाकिस्तान ने जुड़ता है, सपा की नीती ही पाकिस्तानी है। वो किस मुंह से हमे पाकिस्तान भेजे की बैत कर रहे हैं।
अमित जानी की फोटो
समाजवादी पार्टी नमाजवादी पार्टी है
अमित जानी ने सपा पर हमला बोतले हुए कहा कि वह समाजवादी पार्टी नहीं है, बल्कि वह नमाजवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव को छोड़कर पूरी सपा पाकिस्तान परस्त है। समाजवादी में रहने पर ऐसा लगता था कि पाकिस्तान में हैं।