Kanpur: BJP नेता और पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास, पारिवारिक कलह में खाईं नींद की गोलियां; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2023 - 01:01 AM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कानपुर (Kanpur) के फजलगंज क्षेत्र में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता (Leader) और उनकी पत्नी (Wife)ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या (Suicide) करने का प्रयास किया। दोनो को शहर के एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में भर्ती कराया गया है जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुयी है। मामला हाइप्रोफाइल होने के नाते शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
PunjabKesari
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता गुरविंदर छाबड़ा उर्फ विक्की और उनकी पत्नी ने आज शाम को घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने सर्वोदय नगर के रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जानकारी मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई नेता हॉस्पिटल पहुंचे। दोनों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। फजलगंज थाने की पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।पूरे मामले की जानकारी देते हुए फजलगंज थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि रोज गार्डन अपार्टमेंट फजलगंज में रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री गुरविंदर सिंह छाबड़ा का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ने आवेश में आकर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी की हालत बिगड़ते देख भाजपा नेता ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। घर में मौजूद बेटे अंगद और बेटी साक्षी को जानकारी मिलते ही अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने दोनों का इलाज शुरु कर दिया है।
PunjabKesari
डॉक्टरों की माने तो गुरविंदर की हालत ठीक है, लेकिन पत्नी परमजीत की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने फिलहाल अभी कोई स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। भाजपा नेता के जहर खाने की सूचना पर विधानसभा अध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे और डाक्टरों से दंपत्ति के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी हासिल की। गुरविंदर सिंह छाबड़ा पूर्व राज्य मंत्री (यूपी पंजाब एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट) थे। इसके साथ ही वह भाजयुमो के दिल्ली प्रभारी रह चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

Recommended News

static