मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीजेपी नेता की हत्या! जहर देकर मारने का आरोप

punjabkesari.in Monday, Mar 10, 2025 - 07:55 PM (IST)

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई, जहां बीजेपी नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि जहर का इंजेक्शन दे कर उनकी हत्या की गई है। फिलहाल घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन- फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आप को बता दें कि घटना जुनावई थाना के गांव दवथरा का मामला। जहां पर हालत में बीजेपी नेता को जहर का इंजैक्शन दे दिया गया। जिससे उनकी हालात बिगड़ गई। मौके पर उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया घटना की जानकारी होने पर गुलफाम सिंह यादव को अज्ञात लोगों ने जहर का इंजेक्शन लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनकी दुखद मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

गौरतलब है कि गुलफाम सिंह यादव गुन्नौर क्षेत्र के भाजपा के बहुत ही वरिष्ठ नेता थे और भारतीय जनता पार्टी के एहमियत रखते थे भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव  2004 में हुए उपचुनाव में गुन्नौर से तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव  के विरोध में विधानसभा चुनाव भी लड़े थे।  वर्ष 2016 में वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहे थे जबकि उसके बाद उन्हें भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति समिति के सदस्य बनाया गया तत्पश्चात उन्हें उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग में भी सदस्य बनाया गया।  वह वर्ष 1976 में आरएसएस के जिला कार्यवाह और बदायूं जनपद में जिला महामंत्री के पद पर भी रहे हैं उनके बेटे दिव्य प्रकाश ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। फिलहाल गुलफाम सिंह यादव की मौत से बीजेपी नेताओं में शोक व्याप्त है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static