Mission 2024: BJP ने यूपी में किया बड़ा फेरबदल, लखनऊ-कानपुर समेत 98 जिलों के प्रभारी बदले
punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2023 - 01:11 AM (IST)

Lucknow News: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को क्षेत्रीय प्रभारी, मोर्चो के प्रदेश प्रभारी तथा सह प्रभारी के साथ ही जिलों के प्रभारी घोषित किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नए प्रभारियों की नाम की घोषणा कर दी है।
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियां की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने क्षेत्रीय प्रभारियों, मोर्चा प्रभारी व सहप्रभारियों तथा जिला प्रभारियों के नाम घोषित किए। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को ब्रज क्षेत्र का प्रभारी, प्रदेश महामंत्री संजय राय अवध क्षेत्र के प्रभारी, सुभाष यदुवंश पश्चिम क्षेत्र प्रभारी, अनूप गुप्ता कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र प्रभारी, अमर पाल मौर्य काशी क्षेत्र प्रभारी और गोविन्द नारायण शुक्ला को गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी घोषित किया गया।
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अभी तक लोकसभा प्रवास में 14 सीट थीं, अब सभी लोकसभा संचालन समिति बना कर अभियान चलाएंगे। संगठन के कामकाज को तेज करने के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। संगठन में प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस कड़ी में भाजपा ने अपने संगठन के 98 जिलों के प्रभारी बदले हैं। साथ ही भाजपा वोटर चेतना अभियान की समीक्षा बैठक करने के बाद नेताओं को अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर आई अहम खबर, जानें कब होंगे

Smile please: ये है सफलता के मूल मंत्र

तेलंगाना के सीएम बने रेवंत रेड्डी, भट्टी विक्रमार्क ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, सोनिया-राहुल गांधी मंच पर मौजूद

छठे टॉफ्ट वाइल्डलाइफ टूरिज्म अवार्ड्स में यूपी को मिले तीन पुरस्कार, जानिए क्या बोले पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ?