BJP मंत्री सुरेश खन्ना ने मौर्य के इस्तीफे पर कसा तंज, कहा- 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का'

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 02:32 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही नेताओं ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया। अब तक का सबसे बड़ा दलबदली खेल कल देखने को मिला, जब भाजपा के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा को छोड़ दिया। जिसको लेकर भाजपा के नेता मौर्य तंज कसते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा मंत्री सुरेश खन्ना ने मौर्य के इस्तीफे को लेकर कहा कि 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' इनको पार्टी में हर तरीके का सम्मान मिला। हर तरीका से पद और कद दोनों बढ़ाया गया। इनके परिवार को साधा गया। 

सुरेश खन्ना न कहा कि जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी है उनको निश्चित रुप से पछताना पड़ेगा, उन्होंने जल्दबाजी में यह फैसला लिया है। आज पूरा देश और प्रदेश माननीय प्रधानमंत्री जी पर विश्वास करता है। क्योंकि मोदी जी इस देश के लिए वरदान है। उन्होंने लगातार इस देश के लिए काम किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static