यूपी विधान परिषद में भी संख्या बढ़ाने में जुटी भाजपा, MLC उमेश द्विवेदी व अजय सिंह BJP में शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 05:57 PM (IST)

लखनऊः आजकल देश-प्रदेश का हाल राजनीतिक रुप से बिल्कुल गरम है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने दोबारा से अपना परचम लहराया था। अबकी बार मोदी सरकार का नारा भी जोर पकड़ा था। ऐसे में प्रदेश में भाजपा विधान परिषद में भी अपनी संख्या बढ़ाने में जुट गई है। एमएल सी उमेश द्विवेदी अजय सिंह भाजपा में शामिल हो गए।बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सदस्यता ग्रहण कराई।


उमेश सिंह और अजय सिंह के भाजपा में शामिल होने के मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उमेश द्विवेदी के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा गांव गरीब किसान और नौजवानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए काम कर रही है।

भाजपा के हर कदम के साथ वित्तविहीन शिक्षक खड़ा हैः उमेश द्विवेदी
भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उमेश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। मैं भाजपा के लिए काम करुंगा और पार्टी जो काम देगी उसे पूरी ज़िम्मेदारी से निभाऊंगा। वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सरकार की अच्छी सोच है। इसलिए भाजपा के हर कदम के साथ उत्तर प्रदेश का वित्तविहीन शिक्षक खड़ा मिलेगा।बता दें कि उमेश द्विवेदी का कार्यकाल छह मई 2020 को खत्म हो रहा है। उत्तर प्रदेश में वित्तविहीन शिक्षकों की बड़ी संख्या है। ऐसे में भाजपा को उम्मीद है कि दोनों को अपने पाले में लाकर वह वित्तविहीन शिक्षकों का समर्थन जुटा सकती है। उमेश द्विवेदी ने बताया कि भाजपा से उनकी व संजय कुमार मिश्रा दोनों की बातचीत हुई थी। अगला चुनाव वह भाजपा के समर्थन से लड़ेंगे। उनके संगठन से करीब साढ़े तीन लाख शिक्षक जुड़े हुए हैं और इसका फायदा वह भाजपा को दिलाएंगे। 
PunjabKesari

PunjabKesari
अन्य ने भी पकड़ी भाजपा कि डोर

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के महासचिव अजय सिंह शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह व्यावसायिक शिक्षक संघ के महासचिव आलोक  शुक्ल भी भाजपा में शामिल हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static