शिवपाल के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी मामले में सपा ने DM-SSP से की शिकायत, BJP सांसद संघमित्रा मौर्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 02:49 PM (IST)

बदायूं: भारतीय जानता पार्टी से बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, शिवपाल के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी मामले में  सपा जिला अध्यक्ष ने BJP सांसद संघमित्रा मौर्य के खिलाफ DM-SSP से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संघमित्रा मौर्य सांप्रदायिक बयान देकर चुनाव को प्रभावित की कोशिश कर रही है। संघमित्रा का वीडियो भी निर्वाचन अधिकारी को सौंपा है। सपा जिलाध्यक्ष ने संघमित्रा के कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, बदायूं में हुए हत्या कांड को लेकर संघमित्रा मौर्य ने प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव पर तीखे प्रहार किए। संघमित्रा ने कहा कि उन्होंने खुलकर कहा था कि अब वह बदायूं आ गए हैं, सब ठीक हो जाएगा। लेकिन तीन-चार दिन में ही इतनी बड़ी घटना घटित हो गई। उन्होंने कहा कि सपा दंगों से वोट लेती रही है। मथुरा के जवाहरबाग कांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस कांड के सूत्रधार आज बदायूं से सपा के उम्मीदवार हैं।

ये भी पढ़े:- बदायूं डबल मर्डर पर Mayawati ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जरूरी'

Badaun Double Murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun) जिले में दो भाईयों की हत्या मामले में बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात की है। साथ ही मायावती ने भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया है।

 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static