BJP सांसद सुब्रत पाठक ने सपा पर साधा निशाना, बोले- अखिलेश को क्यों सता रहा है गिरफ्तारी का डर

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2023 - 04:19 PM (IST)

कन्नौज (नित्या मिश्रा): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (kannauj) में लोकसभा सीट से भाजपा (BJP) सांसद सुब्रत पाठक (Subrata Pathak) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयानों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, अखिलेश यादव को गिरफ्तारी का डर क्यों सता रहा है, जरूर  कुछ किया होगा इसीलिए डर रहे।' अगर कुछ गलत कर रहे हैं तो अखिलेश यादव बचने वाले नहीं है' सरकार कोई सपा नेता को परेशान नहीं कर रही है।'

PunjabKesari

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि, जब सपा सरकार थी तब मुझे परेशान किया गया था।' मेरे ऊपर झूठे मुकदमे लगाए गए थे। उन्होंने सारस पक्षी को लेकर उठे विवाद पर कहा कि, उसको कोई बंधक नहीं बना सकता है। संसद में नवरात्र के पहले दिन छुट्टी को लेकर हो रही बयान बाजी पर सुब्रत पाठक ने कहा कि, समाजवादी पार्टी व विपक्षी पार्टी के सांसद  बयान बाजी कर रहे हैं। वह कट्टरपंथी सांसद हैं, उनको पता नहीं भारतीय संस्कृति में नवरात्रि का हमारे यहां विशेष महत्व है।

यह भी पढ़ेंः सारस के 'लापता' होने पर अखिलेश बोले- 'BJP सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी करेंगे आंदोलन'

PunjabKesari

संसद में अधिकतर सांसद भारतीय संस्कृति को मानने हैंः सुब्रत पाठक
भाजपा सांसद ने कहा कि, भारत की संसद में अधिकतर सांसद भारतीय संस्कृति को मानने वाले हैं। नवरात्र के प्रथम दिन सब पूजा करते हैं, इसलिए संसद नहीं आते हैं। इसको लेकर एक प्रतिनिधिमंडल स्पीकर से मिला था, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने एक दिन का अवकाश दे दिया। जब इसको लेकर अनर्गल बयान बाजी हो रही। जो खुद माता का पाठ करते हैं ऐसे लोग भारत का विभाजन 1947 में धर्म के आधार पर करा चुके हैं। भारत में रहने वाले जो भी लोग हैं, भारत की मिट्टी में ही पड़े पड़े हैं और यहां की संस्कृति से जुड़े हुए हैं इस्लाम तो भारत से बाहर से आया है सभी लोग जानते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static