‘इण्डिया’ के नाम से घबराई भाजपा:  अखिलेश बोले- ये गठबंधन देश को नई दिशा में ले जाएगा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2023 - 10:57 PM (IST)

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इण्डिया के नाम से घबरा गयी है जबकि नया गठबंधन इण्डिया देश को नई दिशा में ले जाएगा।
PunjabKesari
'अब क्या बात है कि इण्डिया नाम से डर रही है BJP'
सपा अध्यक्ष ने कहा “ पहले भाजपा के लोग विपक्ष को इण्डिया नाम से डराते थे। अब क्या बात है कि वे इण्डिया नाम से डर रहे हैं। इण्डिया नाम अच्छा है। इण्डिया एक संदेश है। इण्डिया का संदेश डेवलपमेंट और इन्क्लूसिवनेस का है। जहां विकास की बात हो और समग्रता की बात हो तो वह हमारी सोशलिस्ट और सेकुलर प्रतिबद्धता को शामिल करता है। हमारा देश तरक्की करे। खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़े।” उन्होंने कहा कि देश की जनता इस बार भाजपा की विदाई कर देगी। भाजपा ने देश की जनता को झूठा सपना दिखाया। भाजपा ने सपना दिखाया लेकिन वह सपना जमीन पर नहीं उतारा है तो वह विकास कैसा है।
PunjabKesari
इण्डिया एलायंस की जीत तय: अखिलेश 
यादव ने कहा कि इण्डिया एलायंस की जीत तभी तय हो गयी जब भाजपा ने अपने गठबंधन की बैठक उसी तारीख में बुला ली। जनता आने वालों का इंतजार करती है। जाने वालों की विदाई करती है। भाजपा की बैठक उनका विदाई समारोह था। जो समस्याएं है वह जस की तस दिखाई दे रही है। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा ने बड़ी-बड़ी बातें की। कहा गया था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। कर्नाटक में जनता ने सरकार बदल दी क्योंकि वहां 40 फीसदी कमीशन का भ्रष्टाचार था।

देश की दो तिहाई जनता भाजपा के खिलाफ
उन्होंने कहा कि नोटबंदी देश ही नहीं दुनिया में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा फैसला था। पहले 2000 रूपये का नोट लाए और फिर उसे बंद कर दिया। आज तक जानकारी नहीं दी गयी कि किन बैंकों में 2000 रूपये के नोट सबसे ज्यादा जमा हुए। अगर सरकार यह नहीं बता रही है तो इसका मतलब वह भ्रष्टाचारियों के साथ है। सच तो यह है कि देश की दो तिहाई जनता भाजपा के खिलाफ है। इस बार भाजपा का सफाया करने के लिए सब एक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static