लोक सभा चुनाव 2024 : बूथ मजबूत कर भाजपा प्रचार अभियान में बाजी मारने को तैयार

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 05:30 PM (IST)

लखनऊ :  एक ओर मोदी की चुनावी पाठशाला और नमो ऐप के जरिए जन-जन से सीधे संवाद तो दूसरी ओर पन्ना प्रमुख बना बूथ मजबूत कर आगे बढ़ता भाजपा का चुनावी कार्यक्रम अब धीरे-धीरे रफ्तार लेने लगा है। जहां विपक्षी दल अभी उम्मीदवार तय करने में फंसे नजर आ रहे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई एलईडी वाहनों की परमीशन ले अपने चुनावी अभियान में अन्य दलों से "लीड" लेती दिख रही है। कोई भी ऐसा अवसर भाजपाई हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं जहां उनकी चुनावी " अंकगणित" मजबूत न हो रही हो। चाहे वह भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे होली मिलन समारोह के कवि सम्मेलन हों या फिर आने वाले दिनों में होने वाले महानगर के स्थापना दिवस समारोह। 

Indian Prime Minister Narendra Modi attends the Quad leaders summit meeting
 

कम भीड़भाड़ वाले स्थलों पर वीडियो वैन बताएंगी उपलब्धियां 
कम भीड़भाड़ और ज्यादा से ज्यादा लोगों के गुजरने वाले स्थानों पर ये वीडियो वैन सरकार की उपलब्धियां बताती नजर आएंगी। इनमें एलईडी लगी होगी जो मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

 

 

BJP flag and map representational

अगर 400 पार गए तो सीमा पार भी जाएंगे  

शहर के अलग-अलग इलाकों में होते होली मिलन समारोह और कवि सम्मेलन के जरिए व्यापारियों के बीच सीधे प्रवेश कर मंचों से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते नजर आ रहे है। सरकार के मंत्री हों या फिर विधायक अथवा कोई अन्य जनप्रतिनिधि, ज्यादातर सभी मंच पर भाजपा का प्रतिनिधित्व नजर आ रहा है। लखनऊ महानगर के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी बताते हैं कि हम प्रचार अभियान शुरू कर चुके हैं। आगामी दिनों महानगर अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इसके जरिए भी बूथ कार्यकर्ताओं तक पहुंच उन्हें चुनावी रणनीति से अवगत कराया जाएगा। बुधवार की शाम पांडेयगंज व्यापार मंडल के कवि सम्मेलन में कई बड़े कवि भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते दिखे। वीर रस के वरिष्ठ कवि वेदव्रत वाजपेयी ने सुनाया भारत मां तेरे बेटों का हर संकट टल जाएगा, चक्र सुदर्शन पहली गाली देने पर चल जाएगा, हमने जो भी कस्में खाईं सब पूरी कर डाली है, इस मिट्टी को कंचन करने की सौगंध उठा ली है, खंडित भारतमाता की पूरी तस्वीर बनाएंगे, अगर 400 पार गए तो सीमा पार भी जाएंगे।

 

BJP
 

मतदाताओं को जगाने में जुटे एलईडी वाहन 

भले ही राजधानी लखनऊ में चुनाव 20 मई को हो लेकिन भाजपाई प्रचार अभियान शुरू कर चुके हैं। एलईडी वाहन बाकायदा मतदाताओं को जगाने में लग चुके हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक प्रचार के लिए एलईडी वाहनों (वीडियो वैन) की परमीशन दे दी गई है। आठ अप्रैल से सभी एलईडी वाहन प्रचार अभियान में जुट जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static