BJP का झूठ, भ्रष्टाचार और अहंकार बना शिष्टाचार: कांग्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2020 - 07:16 PM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठ बोलते हैं और झूठ, भ्रष्टाचार, अहंकार इनका शिष्टाचार बन गया है।

सिंह ने यहां से कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणि के समर्थन में नुक्कड़ सभा करने के बाद कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में गरीब को और गरीब बना दिया है। भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के नौजवानों को भरोसा दिया था कि उनको रोजगार मुहैया कराया जायेगा। लेकिन वे रोजगार तो नहीं दे सके बल्कि करोड़ो लोगों का रोजगार जरूर छीन लिया। सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता का काम करती है। भाजपा की सरकार मात्र आश्वासनों पर टिकी है।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पांच सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में हम गठबंधन के साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम होता जा रहा है। पिछले साल देश की शीर्ष अदालत ने खुद कहा था कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है और अपराध हो रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static