अयोध्या में फिल्मी सितारों की होगी रामलीला, BJP के तीनों भोजपुरी सुपरस्टार सांसद निभाएंगे अलग-अलग किरदार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 07:12 PM (IST)

अयोध्या: राम जन्मभूमि अयोध्या में फिल्मी सितारों की रामलीला होने वाली है। जिसकी तैयारी जोरों-शोरो से चल रही है। यह रामलीला का आयोजन इस साल ज्यादा भव्य और अलौकिक होने वाला है। इस बार भाजपा के तीनों भोजपुरी सुपरस्टार सांसद अयोध्या की रामलीला में अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे।

भाजपा के सांसद निभाएंगे अहम किरदार
अयोध्या की रामलीला की चर्चा दुनियाभर में होती है, लेकिन इस बार अयोध्या की रामलीला को लेकर अलग उत्साह है। इसका सबसे बड़ा कारण ये भी है कि 2 साल से कोरोना महामारी के कारण आम जन मानस को रामलीला डिजिटल माध्यम से ही देखने को मिल रही थी। इस बार राम भक्त अयोध्या पहुंच कर रामलीला का आनंद उठा सकते हैं अयोध्या की रामलीला में फिल्म जगत की नामचीन हस्तियां अभिनव प्रस्तुत करेंगी, लेकिन भोजपुरी सिनेमा से जुड़े सुपरस्टार और भाजपा के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन और मनोज तिवारी इस बार अहम किरदार निभाएंगे।

निरहुआ लक्ष्मण के रूप में तो मनोज परशुराम की भूमिका निभाएंगे
गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन केवट की भूमिका में नजर आएंगे, तो आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। जबकि दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी परशुराम की भूमिका निभाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ मशहूर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की अभिनेत्री भाग्यश्री शबरी की भूमिका में नजर आएंगी, तो फिल्म स्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान बनेंगे। फिल्म अभिनेता गजेंद्र चौहान राजा जनक का पात्र करेंगे, तो महाभारत में शकुनि का रोल निभाने वाले गूफी पेंटल नारद मुनि की भूमिका में नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static