BJP कार्यालय बनाने में करोड़ों खर्च करती है... हॉस्पिटल बनाती तो कोरोना से लोगों की जान बच जाती: सपा
punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 04:56 PM (IST)

लखनऊ: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि भाजपा को जनता की कोई चिंता नहीं है। जितना पैसा भाजपा कार्यालय बनाने में खर्च करती है, अगर उतना ही पैसा हॉस्पिटल बनाने में लगाती तो शायद कोरोना से लोगों की जान बच जाती।
अनुराग भदौरिया ने शनिवार को कहा कि भाजपा देश के हर जिलों में अपना कार्यालय खोल रही है। 500 के लगभग कार्यालय खोल दिए हैं, जिसको बनाने में हजारों-करोड़ों रूपये खर्च कर रही है। लेकिन भाजपा सरकार को जनता की चिंता नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इतने पैसे खर्च कर भाजपा हॉस्पिटल नहीं बनवा सकती थी ? क्या हॉस्पिटल में बेड, ऑक्सीजन सेलेंडर, वेंटिलेटर, एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर सकती थी ?
सपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार तो सिर्फ राज्यों में चुनाव जीतने की रणनीति बनाती है। उसका मकसद तो सिर्फ बिहार, बंगाल और महाराष्ट्र में सरकार बनाने की होती है। भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के प्रति कोई ध्यान नहीं देती। भदौरिया ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को सालभर से अधिक हो गया फैले हुए, लेकिन भाजपा सरकार ने इस पर कोई काम नहीं किया। भाजपा राष्ट्र निर्माण नहीं, केवल निर्माण की बात करती है। इससे ज्यादा शर्म की बात किसी भी पार्टी के लिए हो ही नहीं सकती।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों को मिलेगा दोहरा मुआवजा, जानिए किसने कितनी रकम का किया ऐलान

Mission 2024: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा से फूकेंगे ''मिशन-2024'' का चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं से करेंगे ''टिफिन पर चर्चा''

Jyeshtha Purnima: जेष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत योग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा