7वें चरण में भाजपा पूरी तरह साफ हो जाएगी’, अखिलेश ने कहा- BJP के खिलाफ जनता की नाराजगी सड़कों पर दिख रही है

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2024 - 01:15 AM (IST)

Kushinagar News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी सड़कों पर दिख रही है। भाजपा ने दस सालों में सभी के साथ धोखा किया है।

अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह पिन्टू के समर्थन में चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। यही संविधान न्याय, अधिकार, सम्मान, नौकरी दिलाता है। भेदभाव खत्म करता है। बाबा साहब का संविधान हम सबके लिए संजीवनी है। यह संविधान आगे बढ़ने का अवसर देता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत ठीक नहीं है। इस लड़ाई में एक तरफ संविधान बचाने के लिए हम इंडिया गठबंधन के लोग है वहीं दूसरी तरफ संविधान बदलने की बात करने वाले भाजपा के लोग है। इस लोकसभा चुनाव में जनता संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी हो गयी है। पहले चरण के चुनाव से ही जनता ने भाजपा के सफाये का मन बना लिया था। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ा जनता ने भाजपा का सफाया कर दिया है। सातवें चरण में भाजपा पूरी तरह साफ हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static