भाजपा कार्यकर्ता ने चाय वाले की पत्नी से की छेड़खानी, सिपाही को गिरा के पीटा...गुंडई की सारी हदें पार!

punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 04:55 PM (IST)

आजमगढ़ : यूपी के आजमगढ़ जिले में एक भाजपा कर्यकर्ता की गुंडई सामने आई है। दरअसल, आरोप है कि पहले तो उसने चाय बेचने वाले की पत्नी से छेड़खानी किया, वहां मौजूद सिपाही ने इसका विरोध किया फिर उसे भी पीट दिया।

आपको बता दें कि पूरा मामला जिले के महराजगंज कोतवाली परिसर स्थित फायर स्टेशन का है। स्टेशन के बगल में एक चाय की दुकान है। दुकान वाले व्यक्ति की पत्नी दुकान पर मौजूद थी, तभी भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव ने उसके साथ छेड़खान करने लगा। तभी मौके पर मौजूद सिपाही अभिषेक पांडेय ने उसकी हरकतों का विरोध किया। लेकिन कानून की भी परवाह न करते हुए आरोपी पिसाही से भिड़ गया। थोड़े ही देर में उसने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और सिपाही को जमकर पीटने लगा। सिपाही के चिल्लाने की आजाव सुन आस-पास खड़े पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे फिर उसकी जान बची।
 

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
छेड़खानी से पीड़ित महिला की शिकायत पर महराजगंज कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ता एवं एक अज्ञात के खिलाफ एवं सिपाही की तहरीर पर भाजपा कार्यकर्ता फौजदार यादव, मोनू यादव के खिलाफ नामजद एवं दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, साक्ष्य मिलने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

static