आगरा: देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2024 - 07:42 PM (IST)

आगरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। देश में एक फिर से मोदी सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वहीं, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बीजेपी की 3.0 सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला और मिठाई बांटी। इसी दौरान खुशी में झूम रहे कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। आगरा के खेरिया मोड़ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम किया।
PunjabKesari
वहीं, मोदी कैबिनेट में सीटों के बंटवारे पर सब की निगाहें टिकी हैं। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही हैं कि उत्तर प्रदेश से 10 मंत्री बनने जा रहे हैं। इनमें  राजनाथ सिंह, जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल, जितिन प्रसाद का नाम शामिल है। इसी बीच एक चौकाने वाला नाम भी सामने आया है। जिसे मोदी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। गोंडा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा से सांसद चुने जाने वाले कीर्तिवर्धन सिंह भी केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा बनेंगे। उन्हें राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश के संभावित मंत्री
1.राजनाथ सिंह
2.हरदीप सिंह पुरी
3.जयंत चौधरी
4.अनुप्रिया पटेल
5.पंकज चौधरी
6.बीएल वर्मा
7.जितिन प्रसाद
8.कमलेश पासवान
9.एसपी सिंह बघेल
10.कीर्तिवर्धन सिंह


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static