दो वर्गों के बीच खूनी संघर्ष, गांव पुलिस छावनी में हुआ तब्दील

punjabkesari.in Wednesday, Jan 15, 2020 - 11:10 AM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सरायलखंशी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव में दो वर्गों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले। साथ ही बाइकों में भी तोङ फोङ की गयी। वहीं इस घटना में चार लोग घायल हुए। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रुप से घायलों को इलाज के लिए जिलास्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही सूचना प्राप्त होते ही पुलिस गांव में पहुंची। जिसके बाद सङक जाम कर प्रदर्शन कर रहे एक वर्ग के लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। साथ ही तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
PunjabKesari
दरअसल, कहिनौर गांव में दबंग क्षत्रियों का बर्चस्व है। दबंगों ने एक सप्ताह पहले हरिजन जाति के लङके को बर्चस्व कायम रखने के लिए मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसके बाद थाने की पुलिस सिओ की अगुवाई में मामलें की जांच पङताल और बयान दर्ज कराने के लिए गांव में पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस टीम जांच कर वापस थाने पहुंची ही थी कि थाने पर सूचना प्राप्त हुआ कि गांव में फिर से दोनों वर्गों में खूनी संघर्ष शुरु हो गया है। दोनों जाति वर्ग के लोग आमने-सामने हो गये हैं। जिसमें ईट पत्थर चला, साथ ही  बाइकों में तोङफोङ भी किया गया।
PunjabKesari
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक एस के श्रीवास्तव सूचना प्राप्त होते ही आनन-फानन में पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। इस बीच आक्रोशित लोगों ने सङक जाम भी कर दिया था। जिसको पुलिस ने समझा कर समाप्त कराया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए जिलास्पताल में भर्ती कराया गया है। मामलें पर श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामलें में जो भी दोषी होगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
PunjabKesari
ग्राम प्रधान राम करन ने बताया कि ऐ दबंग लोग हैं। जो अपना बर्चस्व कायम रखने के लिए हम चमार जाति के लोगों को हमेशा मारते रहते हैं। कई बार ऐ अकेला पाकर झाड़ियों में मार के चले जाते हैं। रामकरन ने बताया कि दबंग लोगों का कहना है तुम्हारी सरकार नहीं है भाजपा की सरकार है कुछ नहीं कर पाओगे। उन्होंने बताया कि पहले एक लड़के को ऐ लोग मारे थे और जब सीओ साहब आकर चले गए तो एक लड़के का कालर पकड़ कर उसके ऊपर कट्टा सटा दिए। उनका कहना है कि चौकी इंचार्ज धनंजय सिंह के सामने ऐ घटना हुई है। जिसमें दबंग लोग हमारी महिलाओं को लाठी-डंडा लेकर दौड़ाए हैं। उनकी मांग है कि दबंग लोगों के ऊपर कार्रवाई हो और जल्द ही गिरफ्तार किए जांए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static