निकाय चुनाव: जीत के लिए भाजपा इस काम पर कर रही फोकस, भूपेन्द्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2023 - 05:08 PM (IST)

लखनऊ: निकाय चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर अपना काम फोकस किया है। पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बैठक कर कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जुटाने के निर्देश दिए। वैसे तो दिसम्बर माह में चुनाव टलने से पहले भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली थीं। ऐसे में पार्टी इस मार्च महीने से लेकर चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक मतदाता सूची में अधिक से अधिक 18 साल से ऊपर के युवाओं और छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के काम लगेगी।

PunjabKesari
 

2017 में हुए निकाय चुनाव में भाजपा ने 17 में से 14 पर दर्ज की जीत
पिछले दिनों मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 2017 में हुए निकाय चुनाव में भाजपा 14 नगर निगमों पर काबिज हुई थी। भाजपा ने इस बार सभी 17 निगमों पर अपना मेयर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही पार्टी ने सभी बड़ी नगर पालिका परिषदों को जीतने और ज्यादा से ज्यादा नगर पंचायतों को जीतने पर ध्यान फोकस किया है। इसके लिए भाजपा नगरीय निकायों में किए गए विकास कार्यों के साथ ही केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, स्मार्ट सिटी मिशन चयन करेगी।

PunjabKesari

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने दिया ये संदेश
मेट्रो रेल सेवा, दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा अमृत मिशन जैसी योजनाओं के चलते नगरीय निकायों की बदली हुई स्थिति आगामी चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत का आधार बनेगी। भाजपा निकाय चुनाव को लेकर हर बूथ भाजपा-हर घर भाजपा के मंत्र के साथ प्रत्येक दहलीज तक सम्पर्क करेगी। पूर्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा था कि निकाय चुनाव जीतने के लिए पार्टी पदाधिकारी अपने-पराये का मोह छोड़कर जिताऊ उम्मीदवारों का चयन करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static