आगरा में दरिंदगी की हद! किरायेदार ''अंकल'' ने 8 साल की मासूम को मार डाला, आटे के कनस्तर में छिपाई लाश, दिल दहला देगा पूरा मामला

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 01:32 PM (IST)

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के ताजगंज क्षेत्र में दो दिन पहले लापता हुई आठ वर्षीय बच्ची का शव उसके घर में किराएदार के कमरे में रखे आटे के पीपे से बरामद हुआ। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (नगर) अली अब्बास ने बताया कि आठ साल की बच्ची ताजगंज थाना क्षेत्र के सिद्धांत नगर से 24 मार्च यानी मंगलवार को लापता हो गई थी जिसकी सूचना उसके परिजन ने पुलिस को दी थी। 

उन्होंने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की आठ टीम तैनात की गई थीं और बच्ची के घर के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली गई थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका था। अब्बास ने बताया कि बाद में शक होने पर, बच्ची के मकान में रह रहे किराएदार सुनील के कमरे का ताला तोड़कर उसकी तलाशी ली गई तो आटे के पीपे में बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सुनील फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पड़ोस में रहने वाली नीलम नामक महिला ने बताया कि सुनील एक साल से इसी मकान में किराए पर रह रहा था और बच्ची के पिता की जूता निर्माण फैक्टरी में काम भी करता था। उसने बताया कि शुरुआत में सुनील ने बच्ची को ढूंढने में ''मदद करने का नाटक किया लेकिन इसी बीच अचानक वह अपने कमरे में ताला लगाकर भाग गया'' जिसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static