प्रेमिका का गर्भपात कराकर प्रेमी ने किया शादी से इनकार, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 03:38 PM (IST)

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया। जहां शादी का झांसा देकर एक प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका के साथ शारीरिक शोषण कर उसे गर्भवती किया। जिसके बाद प्रेमी ने शादी से इनकार करते हुए प्रेमिका का गर्भपात करवा दिया। जिसके बाद खुद को ठगा हुआ महसूस कर लड़की ने पुलिस थाने में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित की शिकायत दर्ज कर पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

जानिए क्या है मामला?
मामला जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे का है। जहां पर एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती का अपने पड़ोस में रहने वाले युवक मोनू से प्रेम संबंध हो गया। युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। जिसके चलते लड़की 5 माह से गर्भवती हो गई। लड़की ने जब यह बात अपने प्रेमी से कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया और लड़की का कस्बे के ही एक अस्पताल में गर्भपात करवा दिया।

वहीं लड़की के परिजनों को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपी मोनू के परिजनों से इस बारे में बात की तो आरोपी के परिजनों ने पीड़ित के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे दी। जिसके बाद पीड़िता और उसके परिवार ने इंसाफ के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपी मोनू, उसके पिता और माता के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 313, 316, 452, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।

क्या कहती है पुलिस?
एसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कल एक महिला ने शिकायत पत्र दिया था कि उसकी लड़की के साथ एक लड़के ने प्रेम प्रसंग में शादी का झांसा देकर उसका उसका शारीरिक शोषण किया। जिस पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था। मामले की पूरी छानबीन चल रही है। फिलहाल मामले के आरोपी फरार है, लेकिन उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Taranjeet Singh

Recommended News

Related News

static