जानिए क्या क्या गुल खिला गई नई नवेली दुल्हन, पति ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 09:13 AM (IST)

आंवला: शादी के बाद हर किसी के अच्छे दांपत्य जीवन जीने के लिए अरमान होते हैं। एक युवक के इन्हीं अरमानों पर उस समय पानी फिर गया जब नई नवेली दुल्हन गुल खिला गई।  शादी के 25 दिन बाद ही विवाहिता रात में नकदी जेवर लेकर फरार हो गई। परिवार दिन भर दुलहन को तलाशता रहा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पति ने पुलिस में शिकायत दी है। 

शादी के 25 दिन बाद ही नकदी-जेवर लेकर हुई फरार
विजयी नगला गांव निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि उसकी शादी 2 जून को थाना चैनपुर जनपद पलामू झारखंड की ऊषा नाम की लड़की से हुई थी। बुधवार की रात को वह और उसका परिवार सो रहा था। इसी बीच रात में ऊषा लापता हो गई। करीब 2 बजे वह जागा तो उसे जानकारी हुई। कमरे में संदूक खुला हुआ था। संदूक में रखे 40 हजार रुपये गायब थे। उसने आरोप लगाया कि ऊषा नकदी के साथ सोने का मंगल सूत्र, पायल, खड्वा आदि जेवर लेकर फरार हो गई। उसके लापता होने में उसके मायके वाले भी शामिल हैं। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि वह पहले भी शादी करके जेवर नकदी लेकर फरार रहो चुकी है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर महिला और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महिला से छेड़खानी के मामले में चार पर रिपोर्ट
दीवार बनाने का विरोध करने पर एक महिला से मारपीट और अश्लीलता करने के मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि बुधवार की दोपहर 12 बजे कुछ लोग उसकी जगह में जबरन दीवार बनाने लगे। विरोध करने पर वह लोग उसके घर में घुस आए और छेड़खानी करने लगे विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर उसके पति और ससुर बचाने आए तो उन पर गड़ासे और लाठी से प्रहार किया। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धनेन्द्र, धीरे, अर्जुन सिंह, सतेन्द्र सिंह निवासी आसपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static