विधवा भाभी के बेड रुम में चुपचाप घुसा देवर, फिर करने लगा ऐसा कांड की बुलानी पड़ी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Aug 27, 2025 - 04:44 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक विधवा महिला ने अपने देवर पर बेडरूम में घुसकर छेड़छाड़ करने और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने इस घटना की शिकायत सास-ससुर से की, तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया।

महिला ने बताई आपबीती
शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, घटना 27 जुलाई की है। वह अपनी बेटी के साथ कमरे में बैठी थी। तभी देवर अचानक कमरे में आया और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर देवर ने उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की। इस दौरान हाथ की चूड़ी टूटने से उसके हाथ में चोट भी आई। महिला ने शोर मचाया तो सास-ससुर मौके पर पहुंचे। उसने उन्हें पूरी घटना बताई। आरोप है कि दोनों ने उसे धमकाते हुए कहा "देवर की बात मान लो, नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे और इसे आत्महत्या दिखा देंगे।"

पहले भी करता था दबाव
महिला ने बताया कि उसके पति ने वर्ष 2022 में आत्महत्या कर ली थी। तभी से देवर उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद भी ससुराल पक्ष ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया।

पुलिस ने दर्ज किया केस
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर देवर, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जिम्मेदारी एसआई मुरलीधर मिश्रा को सौंपी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static