अकेले सो रही बहू को देखकर ससुर की बिगड़ी नीयत, कमरे में चोरी से घुसा और कर दिया ये कांड

punjabkesari.in Friday, Aug 15, 2025 - 10:35 AM (IST)

UP News: यूपी के आगरा जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बहू ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए है। उसका आरोप है कि वो कमरे में सो रही थी और ससुर कमरे में घुसा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। नव विवाहिता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ससुर ने जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़िता आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची है। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, एक विवाहिता ने थाने में पहुंच कर अपने ससुर और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2024 में आवास विकास कॉलोनी निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी को अभी कुछ ही दिन हुए थे कि सास-ससुर, ननद और अन्य ससुरालीजन ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने दहेज में 5 लाख रुपयों की मांग की। नहीं देने पर विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। 

ससुर ने की छेड़खानी 
थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि दहेज न देने पर 23 जून 2024 को ससुराव वालों ने मिलकर मारपीट कर दी। पति से शिकायत की तो उसने भी नहीं सुना। उसका दर्द सुनने वाला वहां कोई नहीं था। पीड़िता ने बताया कि हद तो तब हुई जब वो रात को कमरे में सो रही थी और चुपचाप से उसका ससुर कमरे में घुस गया। कमरे में घुसे ससुर को देखकर उसके होश उड़ गए। ससुर ने उसे धमकी देते हुए चुप रहने के लिए कहा। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। ससुर द्वारा की जा रही हरकत का उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जलाकर मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने शोर मचा दिया, तो ससुर वहां से चला गया। 

ससुराल वालों ने घर से निकाला
पीड़िता ने बताया कि ससुर की इस हरकत के बारे में उसने पति और ससुराल वालों को बताया। लेकिन किसी ने भी उसकी बात नहीं मानी और मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू की है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static