मिशन 2022: बसपा ने पुराने कार्यकर्ताओं पर जताया भरोसा, टाण्डा के विधानसभा अध्यक्ष बने रामबचन गौतम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2020 - 07:32 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: 2022 विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने फिर से पार्टी के पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है। साथ ही उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने श्री रामबचन गौतम को टाण्डा विधानसभा का दोबारा अध्यक्ष नियुक्त किया है।  

PunjabKesari

2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी बसपा: रामबचन गौतम  
टाण्डा का विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर रामबचन गौतम ने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं एवं पुराने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

PunjabKesari

अपर कास्ट पर भी टिकी है बसपा की निगाहें
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बसपा ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। इस बार वह कोई भूल नहीं करना चाहती है  कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उसे असफलता का मुंह देखना पड़े। मायावती की नजर एससी-एसटी-ओबीसी के अलावा अपर कास्ट पर भी टिकी है, ताकि वोट प्रतिशत का बैलेंस बनाकर रखा जा सके। जिससे 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static