''हंगामे में समय न गंवाएं''... UP विधानसभा सत्र से पहले Mayawati की तीखी नसीहत, अफसरशाही और छोटे सत्र पर उठाए गंभीर सवाल

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 02:44 PM (IST)

Lucknow News: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मॉनसून सत्र दलगत राजनीति, हंगामे और आरोपों-प्रत्यारोपों में उलझने के बजाय जन कल्याण और जरूरी मुद्दों पर केंद्रित होना चाहिए। मायावती ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार को शुरु हो रहा उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मॉनसून सत्र बहुत छोटा होने के बावजूद लोगों को उम्मीद है कि यह राष्ट्रीय हित, जन-कल्याण और जरूरी जन-मुद्दों पर केंद्रित होगा, न कि संसद के मौजूदा सत्र की तरह राजनीतिक टकराव, नारेबाजी और हंगामे की भेंट चढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें:- सिर पर दानपात्र रख UP विधानसभा पहुंचे सपा विधायक: राम मंदिर में चंदा चोरी और 26 हजार स्कूल बंद होने पर सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि वैसे इस अल्पकालीन सत्र को लेकर लोगों की यह चिन्ता भी स्वाभाविक ही है कि अफसरशाही को संविधान के शपथ के प्रति जवाबदेह एवं जनहित, जनकल्याण को लेकर उत्तरदायी बनाये रखने के लिये जरूरी है कि विधायिका का संवैधानिक प्रभाव किसी भी प्रकार से कम ना होने पाए। इसके लिए उत्तर प्रदेश के विधानमण्डल का लगातार घटते सत्र के साथ-साथ विधानसभा का इतना संक्षिप्त सत्र क्या अपना वास्तविक उद्देश्य हासिल कर पायेगा या फिर केवल औपचारिकता ही रह जायेगी?

ये भी पढ़ें:- UP से असम तक पहुंची मदद की गूंज: नोएडा कालीबाड़ी ने भेजे साड़ियां-शॉल, Air India Express ने मुफ्त में पहुंचाई राहत सामग्री

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती ने पोस्ट में आगे कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र की मजबूती तथा अफसरशाही पर लगाम के लिए विधायिका की मजबूती अति-महत्वपूर्ण है और इसके लिए सरकार व विपक्ष दोनों का गंभीर संसदीय आचरण जरूरी है। राज्य विधानसभा में बसपा का केवल एक विधायक है। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से 6 अगस्त तक चलेगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव से पहले राज्य विधान मंडल के संभवत: अंतिम इस सत्र में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट (अनुपूरक मांगें) 4 अगस्त 2026 को विधानमंडल के दोनों सदनों में प्रस्तुत करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static