मायावती का बड़ा ऐलान, 2022 में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव

punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2020 - 04:47 PM (IST)

नई दिल्ली/लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने कहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अकेले लड़ेगी। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। चुनावों में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

बता दें कि मायावती ने शनिवार को दिल्ली में बसपा पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में वह पार्टी वर्करों को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने ये बातें कही। साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और बिहार के चुनावों पर बसपा की नजर है। अगर हालात उनके अनुकूल हुए तो पार्टी वहां भी अपने उम्मीदवार खड़े कर सकती है। ज्ञात हो कि बैठक 2022 के चुनावों के संबंध में रखी गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static