बड़ा मंगल पर फिर हनुमान मंदिर पहुंचे बुक्‍कल नवाब, शीष झुकाकर लिया प्रसाद

punjabkesari.in Tuesday, May 08, 2018 - 04:14 PM (IST)

लखनऊः हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते हुए दूसरे बड़े मंगल पर बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब अलीगंज हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे। अलीगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंच कर उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रसाद भी लिया।
PunjabKesari
बुक्कल नवाब काफी समय तक लाइन में लगकर जाप करते नजर आए। नंबर आने पर संकटमोचन के सम्मुख शीष झुकाकर प्रसाद लिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज नवाब शुजाउद्दौला की पत्नी आलिया बेगम ने इस ऐतिहासिक हनुमान मंदिर का निर्माण कराया था। तब से आज तक हर साल ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर विशाल मेला लगता है। जहां सैकड़ों की संख्या में हनुमान भक्त दर्शन करने आते हैं।
PunjabKesari
बता दें कि, लखनऊ में मंगलवार को ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हनुमान मंदिर के दर्शन करते हुए पूजा पाठ की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Related News

static