मुस्लिम युवकों ने मंदिर के पास की इफ्तारी, फिर झील में फेंके मांस के अवशेष, 10 गिरफ्तार; Video Viral होने के बाद बड़ा एक्शन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 12:06 PM (IST)

श्रावस्ती : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के सिरसिया क्षेत्र के सोनपथरी आश्रम मंदिर के पास रोजा इफ्तार पार्टी के लिए कथित तौर पर मांसाहारी भोजन बनाने व अवशेष फेंकने के आरोप में पुलिस ने छह और आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी मामले में शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि 17 मार्च को जिले के सिरसिया थानान्तर्गत जंगल में स्थित सोनपथरी आश्रम के पास कुछ लोगों ने रोजा इफ्तार के लिये कथित तौर पर मांसाहारी भोजन पकाया था और उसे खाने के बाद उसके अवशेष आश्रम के पास बह रही जलधारा में फेंक दिये। 

यह भी पढ़ें : भीषण सड़क हादसे में 30 साल की इस फेमस एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत, ड‍िवाइडर पर चढ़कर पलटी कार, मौके पर तोड़ा दम; अधूरे रह गए अभिनेत्री के सपने...

उन्होंने बताया कि उस जलस्रोत का पानी सोनपथरी आश्रम आने वाले श्रद्धालु पीने, भोजन बनाने तथा मन्दिर में विग्रहों के जलाभिषेक में प्रयोग करते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आश्रम के पुजारी हरी शरणानंद जी महाराज की तहरीर पर 19 मार्च को धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को ही वन विभाग के एक अधिकारी ने पुलिस को लिखित सूचना दी कि आरोपियों ने जंगल में अवैध रूप से आग जला कर आगजनी का खतरा उत्पन्न किया और जंगल के जीव जंतुओं को हानि पहुंचाई। 

यह भी पढ़ें : उधार दिए 500 रुपये मांगने पर चढ़ा नाबालिग का पारा, दोस्त के पेट में घोंप दिया चाकू, ताबड़तोड़ किए गई वार; शादी की शहनाई के बीच मातम की चीखें!

इन सभी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया गया। उसने बताया कि पुलिस ने 20 मार्च को चार आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। प्रवक्ता के मुताबिक इन मामलों में मंगलवार को छह अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमाल अहमद, इरफान अहमद, सूफियान, शाकिर, शेरु अहमद व शमशाद अली के रूप में की गई है। पुलिस ने सभी को उनके घर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static